जे0एम0 अहिवासी /जगन्नाथ मुरलीधर आहिवासी
जन्म– 1901– ब्रजभूमि बलदेव, ग्राम गोकुल, मथुरा।
शिक्षा– जेजे स्कूल आफ आर्ट मुंबई,केलकर के कला संस्थान। शिक्षक – काठियावाड़ के मुस्लिम स्कूल में
–1930 जेजे स्कूल में भारतीय परंपरागत शैली के अध्यापक।
1950 –57 –जे जे में विभागाध्यक्ष।
1957 –66– बीएचयू में प्राचार्य
पिता– मुरलीधर (ध्रुपद गायक)
कार्य– भित्ति चित्रकार
प्रमुखता से चित्रकार
शिष्य –के के हैब्बर, वाईके शुक्ल, लक्ष्मण पै
इनकी रुचि वैष्णव भक्ति विषय चित्रकला व साहित्य में थी।
यह परंपरागत भारतीय वादी कलाकार थे।
इन्होंने सांसद भवन, राष्ट्रपति भवन यूपी की विधानसभा में भित्ति चित्रों की रचना की।
इनके रेखा चित्रों का संग्रह "रेखांजलि" नाम से प्रसिद्ध है।
इनका चित्र "मीरा का मेवाड़ त्याग" यूनेस्को द्वारा सारे संसार में प्रदर्शित किया गया भारत सरकार ने इसे खरीद कर चीन को भेंट कर दिया।
इन्होंने अजंता एलोरा एलिफेंटा, सित्तनवासल, बाघ, बदामी की यात्रा की व इनकी आकृतियों पर 1956 में ललित कला अकादमी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
दिल्ली के दरबार में हाल में चित्रलेखा नमक भित्तिचित्र 25 फुट 8 इंच के व्यास में बनाया है।
पुरस्कार:
- 1927 डाली कैसेड जी पदक
- 1926 मुंबई आर्ट सोसायटी का रजत पदक
चित्र:
मैया मैं नहीं माखन खायो
मैसेंजर / संदेश वाहक (टेंपरा) प्रिंस ऑफ वेल्स मुंबई
स्वामी हरिदास
महर्षि वेदव्यास
चावर धारणी
गंधर्व संगीत
बसंती
महाभारत
गुरुशरण मीरा का मेवाड़ त्याग